भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को फोन पर आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेश मिले हैं। जयपाल ने बृहस्पतिवार को पांच ऐसे ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस संदेश के उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं।
प्रमिला जयपाल ने किया ट्ववीट
वही, इस संदेश में सुना जा सकता है कि एक पुरुष जयपाल को गंभीर परिणाम भुगतने और अपने मूल देश भारत वापस जाने की धमकी दे रहा है। जयपाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने यहां ऐसा करने (संदेश साझा करने का) विकल्प चुना, क्योंकि हम हिंसा को हमारे लिए नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा में अंतर्निहित है और इसे प्रोत्साहित करता है।’’
बता दें, इससे पहले गर्मियों में एक व्यक्ति ने सिएटल में स्थित सांसद के आवास के बाहर पिस्तौल दिखाई थी। पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान ब्रेट फोरसेल (49) के रूप में की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



