नाबालिगों से रेप की सजा काट रहे अमेरिकी अरबपति जेफरी ने जेल में लगाई फांसी

Summary :

नाबालिगों से रेप के आरोपों में सजा काट रहे अमेरिकी अरबपति फायनेंसर जेफरी एपस्टीन शनिवार को अमेरिकी जेल में मृत पाया गया।

नाबालिगों से रेप के आरोपों में सजा काट रहे अमेरिकी अरबपति फायनेंसर जेफरी एपस्टीन शनिवार को अमेरिकी जेल में मृत पाया गया। वह जुलाई से जेल में बंद थे। एपस्टीन की मित्रता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू जैसे बड़े लोगों से थी। उन्होंने साजिश के आरोपों को और सेक्स ट्रैफिकिंग स्वीकारने से मना कर दिया था।
अमेरिकी रिपोर्टों के मुताबिक न्यूयॉर्क स्थित जेल की कोठरी में एपस्टीन ने फांसी लगा ली। जबकि अन्य लोगों का कहना है कि उन्हें शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ा था। तब उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उनका निधन ऐसे समय हुआ है। जब न्यूयॉर्क में सामने आए दस्तावेजों से खुलासा एक दिन पहले हुआ था कि उन्होंने वर्जिन आइसलैंड और न्यूयॉर्क में लड़कियों का किस हद तक यौन शोषण किया था।
बता दे कि एपस्टीन को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर में उनकी कोठरी में तीन सप्ताह पहले बेहोशी की हालत में पाया गया था। उनकी गर्दन पर घाव के निशान थे। बता दे कि फ्लोरिडा मामले में वेश्यावृत्ति के लिए 18 साल तक की लड़कियों को खरीदने के आरोपों पर एपस्टीन को 2008 में दोषी ठहराया गया था।

Desk Team