अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने कहा है कि उन्होंने जर्मन कंपनी बायोएनटेक की साझेदारी में अमेरिकी कंपनी फाइजर द्वारा बनाई जा रही कोविड-19 वैक्सीन का उपयोग करने के लिए एक प्रमुख सीडीसी सलाहकार समूह की सिफारिश पर हस्ताक्षर किए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक रेडफील्ड ने एक बयान में कहा है, प्रारंभिक कोविड-19 टीकाकरण सोमवार से शुरू होने वाला है। कल रात मुझे 16 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए फाइजर के कोविड-19 वैक्सीन का उपयोग करने के लिए सलाहकार समिति की सिफारिश पर हस्ताक्षर करने पर गर्व हुआ।
कोविड-19 की देश में स्थिति को देखते हुए सीडीसी ने बेहद अहम समय पर यह सिफारिश की है। शुक्रवार को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दिए जाने के बाद सीडीसी ने यह सिफारिश की है। रेडफील्ड ने कहा कि प्रारंभिक टीकाकरण सोमवार से शुरू होने वाला है। यह अमेरिकियों की कोविड से रक्षा करने के प्रयास में अगला प्रयास है।
साथ ही इस महामारी को नियंत्रित करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में देश और यहां के लोगों की मदद करना है। सीडीसी के रविवार के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को अमेरिका में 2,13,305 नए मामले सामने आए और 2,283 मौतें हुईं। वहीं जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार रविवार दोपहर तक 2,98,700 से अधिक मौतों के साथ अमेरिका में 1.61 करोड़ से अधिक मामले दर्ज हो चुके थे।


Download Android App
Download iOS App



