वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने इस बात को लेकर आगाह किया है कि उत्तर कोरिया का अमेरिका पर हमला, युद्ध का रूप ले सकता है और सेना गुआम को खतरा पहुंचाने वाली हर मिसाइल को मार गिराएगी। उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह ऐसी चार मिसाइलों का परीक्षण करने की योजना बना रहा है, जिनकी पहुंच गुआम तक होगी लेकिन वे छोटे अमेरिका प्रशांत द्वीप क्षेत्र तक पहुंचने से पहले समुद्र में गिर जाएगी।
यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया था जिसमें उन्होंने, प्योंगयांग की ओर से दी जारी धमकियों का करारा जवाब देते हुए कहा था कि ”उसको ऐसा सबक सिखाएंगे की वह याद रखेगा।” मैटिस ने पेंटागन रिपोर्टरों से कहा, ”अगर उन्होंने अमेरिका पर मिसाइल दागी तो यह बहुत जल्द ही युद्ध का रूप लेगा।”
मैटिस ने कहा, ”हम किसी भी समय, किसी भी हमले से देश की रक्षा करेंगे।” उन्होंने कहा, उत्तर कोरिया अगर गुआम को खतरा पेश करने वाली मिसाइल लाता है, ”तो उसी समय से, हम पूरा प्रयास करेंगे और सुनिश्चित करेंगे की अमेरिका तक कोई मिसाइल न पहुंचे।”


Download Android App
Download iOS App





