पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। नीलम और झेलम नदियों पर बांध के निर्माण के विरोध में सोमवार को निवासियों द्वारा एक विशाल विरोध रैली का आयोजन किया गया।
निवासियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सरकार ने सिर्फ पैसों के लिए चीन के साथ ये डैम बनाने का सौदा किया है, इसमें PoK के लोगों को कोई फायदा नहीं है और ना ही उनकी सलाह ली गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान और चीन नदियों पर कब्जा करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हमें कोहला परियोजना की ओर मार्च करना चाहिए और तब तक वहां विरोध जारी रखना चाहिए, जब तक कि यह नहीं रुकता।” पीओके में जलविद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए चीन की एक कंपनी ने पाकिस्तान के साथ 150 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर किए।


Download Android App
Download iOS App



