संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उत्तर-पश्चिम सीरिया में सैन्य अभियानों में बड़े स्तर पर वृद्धि को लेकर मंगलवार को चिंता व्यक्त की और युद्धस्थिति की जल्द से जल्द समाप्ति का आह्रान किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने एक बयान में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव उत्तर-पश्चिम सीरिया में सैन्य अभियान में बड़े स्तर पर वृद्धि और नागरिकों के इस्तेमाल वाले मार्गों पर हमलों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने सभी पक्षों से नागरिकों की रक्षा करने और उनके स्वतंत्र आवागमन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के कर्तव्यों की याद दिलाई है।’’
CAA और NRC पर मुसलमानों की आशंकाओं को दूर करे केंद्र सरकार : मायावती
सीरिया में हाल के समय में बढ़ते सैन्य अभियानों के कारण बड़ संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं और कम से कम 80,000 लोग विस्थापित हुए हैं जिनमें से 30,000 पिछले हफ्ते विस्थापित हुए हैं। गुटेरेस ने फिर दोहराया कि सीरियाई संघर्ष का समाधान सैन्य तरीके से नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इसका समाधान केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 (वर्ष 2015) के तहत ही हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



