सैनिकों के लिए सामान ले जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर सोमवार को उत्तरी कोलंबिया के एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार नौ जवानों की मौत हो गयी। कोलंबियाई सेना ने एक बयान में कहा कि यह हेलीकॉप्टर सांता रोसा डेल सुर की नगरपालिका में सैनिकों के लिए सामान लेकर जा रहा था। इस इलाके में हाल में नेशनल लिबरेशन आर्मी गुरिल्ला समूह और गल्फ क्लैन के नाम से पहचाने जाने वाले मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के बीच झड़पें हुई थीं। सेना ने हेलीकॉप्टर हादसे को एक दुर्घटना बताया है।
- एक हेलीकॉप्टर उत्तरी कोलंबिया के एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया
- जिससे हेलीकॉप्टर में सवार नौ जवानों की मौत हो गयी
- यह हेलीकॉप्टर सैनिकों के लिए सामान ले जा रहा था
राष्ट्रपति ने जताया अफसोस
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे सेना के हलीकॉप्टर में सवार नौ यात्रियों की मौत पर अफसोस है। यह सैनिकों को सामान की आपूर्ति कर रहा था जो कि गल्फ क्लैन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।’’ सेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
US-Mexico बॉर्डर के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी
पश्चिमी अमेरिका में एरिजोना-न्यू मैक्सिको बॉर्डर के पास शुक्रवार को गैसोलीन और प्रोपेन ले जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसके बाद इस रेल मार्ग को बंद कर गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एनएमएसपी लेफ्टिनेंट फिल वर्गास के हवाले से बताया कि एरिज़ोना के पास पटरी से उतरने के बाद लगभग छह रेल कोच में आग लग गई और वे घंटों तक जलती रहीं।


Download Android App
Download iOS App





