इटली के रोम मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर में अचानक खराबी आने से एस्केलेटर से जा रहे कम से कम 20 फुटबॉल प्रशंसक घायल हो गये। इटली के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इटली की समाचार एजेंसी अनसा की रिपोर्ट के अनुसार रूसी सहित फुटबॉल प्रशंसक रोमा और सीएसकेए मॉस्को के बीच होने वाले चैंपियंस लीग मैच देखने के लिए मेट्रो की एस्कलेटर से जा रहे थे कि अचानक से एस्कलेटर में खराबी आने से भीड़ को एक-दूसरे पर गिरते हुए देखा गया जिससे 20 से अधिक लोग घायल हो गये।
अधिकतर घायलों को पैर में चोटें आयी हैं। एक प्रशंसक का पांव टूट गया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘ सीएसकेए प्रशंसकों का एक समूह स्टेशन से नीचे की ओर जा रहा था। तभी अचानक से एस्कलेटर गिर गया।’ उन्होंने बताया कि घायलों में अधिकतर लोग सीएसकेए के प्रशंसक हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि रूसी प्रशंसक जाते हुए गाना गा रहे थे और कूद रहे थे। यह घटना चैंपियंस लीग में रोमा के साथ सीएसकेए मॉस्को फुटबॉल मैच से पहले हुई थी।


Download Android App
Download iOS App


