नवाज शरीफ ‘निजी यात्रा’ के लिए चीन रवाना

Summary :

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पांच दिवसीय ‘निजी यात्रा’ पर सोमवार देर रात चीन रवाना हुए। नवाज शरीफ का परिवार इस यात्रा को लेकर सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी देने से बच रहा है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज (PML-N) ने बताया कि उसके सर्वोच्च नेता अपने पोते जुनैद सफदर और निजी कर्मचारियों के साथ लाहौर हवाई अड्डे से ‘चाइनीज सदर्न एयरलाइंस’ की उड़ान से एक निजी यात्रा पर चीन रवाना हुए। PML-N ने शरीफ की चीन की पांच दिवसीय यात्रा के विस्तृत विवरण की जानकारी नहीं दी है। नवाज शरीफ पांच दिवसीय ‘निजी यात्रा’ पर सोमवार देर रात चीन…

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पांच दिवसीय ‘निजी यात्रा’ पर सोमवार देर रात चीन रवाना हुए। नवाज शरीफ का परिवार इस यात्रा को लेकर सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी देने से बच रहा है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज (PML-N) ने बताया कि उसके सर्वोच्च नेता अपने पोते जुनैद सफदर और निजी कर्मचारियों के साथ लाहौर हवाई अड्डे से ‘चाइनीज सदर्न एयरलाइंस’ की उड़ान से एक निजी यात्रा पर चीन रवाना हुए। PML-N ने शरीफ की चीन की पांच दिवसीय यात्रा के विस्तृत विवरण की जानकारी नहीं दी है।

  • नवाज शरीफ पांच दिवसीय ‘निजी यात्रा’ पर सोमवार देर रात चीन रवाना हुए
  • नवाज शरीफ का परिवार यात्रा पर सार्वजनिक जानकारी देने से बच रहा है
  • स्थानीय मीडिया ने बताया नवाज शरीफ चीन में चिकित्सकीय जांच कराएंगे

क्या नवाज चीन में चिकित्सकीय जांच कराएंगे?

स्थानीय मीडिया ने बताया कि नवाज शरीफ चीन में चिकित्सकीय जांच कराएंगे और पंजाब में विकास परियोजनाओं के संबंध में कुछ चीनी कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। उनकी बेटी मरियम नवाज पंजाब की मुख्यमंत्री हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री इशाक डार भी उनके साथ यात्रा पर गए हैं।

लगाई जा रहीं अटकलें

PML-N हलकों में ये अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि नवाज शरीफ चीन में किसी विशेष काम से गए हैं। नवाज शरीफ पहले कभी चिकित्सकीय कारणों से चीन नहीं गए। वह 2019 में चिकित्सकीय आधार पर ब्रिटेन गए थे और पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद 2023 में लौटे थे। उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ केंद्र में छह दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News