Pakistan को बर्बाद करने पर उतरे बलूच आर्मी, 51 ठिकानों को बनाया निशाना

Summary :

बलूच आर्मी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला करते हुए 51 से अधिक सैन्य और खुफिया ठिकानों को निशाना बनाया। बीएलए ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और भारत को चेतावनी दी कि युद्धविराम एक धोखा है। समूह ने क्षेत्रीय बदलावों की आवश्यकता पर जोर दिया और खुद को एक निर्णायक पार्टी बताया।

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। बीएलए ने क्षेत्रीय बदलावों की चेतावनी दी है और कहा है कि दक्षिण एशिया में ‘एक नई व्यवस्था जरूरी हो गई है।’ इसने विदेशी प्रॉक्सी होने के दावों को खारिज कर दिया है। समूह ने भविष्य में क्षेत्र में खुद को एक गतिशील और निर्णायक पार्टी बताया है। इसके अलावा, बीएलए ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तानी सैन्य और खुफिया स्थलों को निशाना बनाते हुए बलूचिस्तान में 51 से अधिक स्थानों पर 71 हमले किए हैं।

प्रेस रिलीज

न तो मोहरा है और न ही मूक दर्शक

बीएलए ने कहा, “हम इस धारणा को दृढ़ता से खारिज करते हैं कि बलूच राष्ट्रीय प्रतिरोध किसी राज्य या शक्ति का प्रतिनिधि है। बीएलए न तो मोहरा है और न ही मूक दर्शक। क्षेत्र की वर्तमान और भविष्य की सैन्य, राजनीतिक और रणनीतिक संरचनाओं में हमारा अपना उचित स्थान है और हम अपनी भूमिका से पूरी तरह अवगत हैं।”

प्रेस रिलीज

लगाए कई आरोप

बीएलए ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए उस पर आतंकवाद को बढ़ावा देते हुए शांति की भ्रामक बातें करने का आरोप लगाया। भारत को सीधे संबोधित करते हुए बीएलए ने कहा, “पाकिस्तान की ओर से शांति, युद्ध विराम और भाईचारे की हर बात महज एक धोखा, युद्ध की रणनीति और एक अस्थायी चाल है।” इसमें कहा गया है, “यह एक ऐसा राज्य है जिसके हाथ खून से रंगे हैं और जिसका हर वादा खून से लथपथ है।”

बलूच ने पाक आर्मी कैंप को बनाया निशाना

बता दें कि भारत-पाक के बीच सीजफायर के बाद बलूच ने पाकिस्तान को पानी पीला कर रख दिया है। हर तरफ से पाक को तगड़ा झटका लग रहा है। इस बीच बलूच की कार्रवाई से पाक में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, बलूच ने बीते दिन एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि उसने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया है। बलूच के प्रवक्ता ने बताया कि,”इस सप्ताह की शुरुआत में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर था। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के लिए एक और मोर्चा खोल दिया, क्योंकि उसने कब्जे वाले बलूचिस्तान में 51 से ज़्यादा जगहों पर 71 हमले किए, जो कई घंटों तक चले।”

प्रेस रिलीज

युद्धविराम एक धोखा है

इन हमलों में सैन्य काफिले, खुफिया केंद्र और खनिज परिवहन वाहन शामिल थे। बलूच ने कहा, “इन हमलों का उद्देश्य न केवल दुश्मन को खत्म करना था, बल्कि सेना की तैयारियों, जमीनी नियंत्रण और रक्षा स्थिति का परीक्षण करना भी था ताकि आने वाले समय में एक मजबूत युद्ध की तैयारी को मजबूत किया जा सके।” बलूच ने पाकिस्तान को आतंकियों को पनाह और बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। BLA ने भारत-पाक युद्धविराम पर भारत को आगाह करते हुए कहा, ” शांति, युद्धविराम और भाईचारे की हर बात झूठी है। यह एक धोखा है। जंग की रणनीति और एक अस्थायी चाल है.”

Vikram Misri के समर्थन में सितारे, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।