कोलंबो : श्रीलंका में बौद्धों के सबसे पवित्र दिन त्योहार मना रहे तीर्थयात्रियों पर आज ततैयों ने हमला कर दिया। घटना में घायल हुए 50 तीर्थयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि ततैयों के डंक से घायल हुए लोगों में एक भिक्षु भी शामिल है। हादसा राष्ट्रीय राजधानी कोलंबो से 110 किलोमीटर उत्तर में स्थित मुंडल की मंदिर में हुआ। भगवान बुद्ध के जन्म, बोद्धिसत्व की प्राप्ति और निर्वाण के अवसर पर वैसाख त्योहार मनाने के लिए तीर्थयात्री एकत्र हुए थे।
इस सप्ताह के आरंभ में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की तैयारियों के तहत श्रीलंकाई चाय बगानों से ततैयों के दो छत्ते हटाये गये थे। खतरा था कि पास में उतरने वाले हेलीकॉप्टर की कंपन से छत्ते हिलेंगे और ततैये गुस्से में हमला कर सकते हैं। वैसाख में भाग लेने के लिए मोदी बृहस्पतिवार को श्रीलंका पहुंचने वाले हैं। वह शुक्रवार को बगानों की यात्र करेंगे।
(एएफपी)


Download Android App
Download iOS App



