अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में समलैंगिक और अंतरनस्लीय विवाह को सुरक्षा देने वाले एक विधेयक को पास कर दिया गया। यह विधेयक ऐसे वक्त पारित किया गया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात से जुड़े अधिकार को समाप्त कर दिया है और आशंका है कि वह अन्य अधिकारों पर भी इस प्रकार के कदम उठा सकती है।

विधेयक ‘रिस्पेक्ट फॉर मैरिज एक्ट’ को लेकर हुई चर्चा में डेमोक्रेटिक सांसदों ने संघीय कानून में विवाह समानता के पक्ष में मजबूत तर्क दिए वहीं रिपब्लिकन सांसदों ने समलैंगिक विवाहों का खुल कर विरोध किया। इन सांसदों ने देश के सामने चल रहे अन्य मुद्दों के समक्ष इस मामले को गैरजरूरी करार दिया।

रिपब्लिकन पार्टी के 47 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया। रिपब्लिकन सदस्य एम जोन्स ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह व्यक्तिगत बात है।’’ राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने विवाह विधेयक के पक्ष में एक बयान जारी किया। इस विधेयक को अब सीनेट में भेजा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



