अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ओलोकोजे काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बम विस्फोट की वजह से हड़कंप मच गया। 29 जुलाई यानी शुक्रवार शाम को एक मैच के दौरान दर्शकों के बीच बम फट गया, जिसकी वजह से वहां चारो तरफ हाहाकार मच गया। लोग इधर-उधर भागते नज़र आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बम विस्फोट के बाद खिलाड़ियों को बंकर में ले जाया गया। बम धमाके के वक्त सयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी वहां मौजूद थे। क्रिकेट स्टेडियम में इस तरह बम फटना अफगानिस्तान सरकर के लिए चिंता का विषय है।
अभीतक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं…
स्टेडियम में अचानक हुए इस बम विस्फोट के बाद वहां मौजूद सभी दर्शकों में हड़कंप मच गया। यह घटना काबुल इंटरनेशनल स्टेडियम में पामीर जाल्मी और बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स के बीच शेपजा क्रिकेट लीग के 22वें लीग मैच के दौरान हुई है। काबुल पुलिस मुख्यालय ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आतंकवादी अफगान राजधानी पर कर रहे हैं लगातार हमले
अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से आतंकवादी अफगान राजधानी काबुल पर लगातार हमले कर रहे हैं, और हाल ही में इस्लामिक स्टेट के सदस्यों द्वारा कई धार्मिक स्मारकों को निशाना बनाया गया है। पिछले महीने एक और विस्फोट के बाद, इस सप्ताह की शुरुआत में काबुल में कर्ता परवन गुरुद्वारे के पास एक बम विस्फोट हुआ, जब इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने गुरुद्वारे पर हमला किया। इस हमले में दर्जनों सिखों और तालिबान सदस्यों के मारे जाने की खबर है।


Download Android App
Download iOS App



