अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के मिलवॉकी में अपने क्रिसमस संगीत समारोह में कुछ ही गानों पर प्रस्तुति देने के बाद पैटी लाबेले को अचानक मंच से जाना पड़ा, क्योंकि बम की धमकी के कारण अधिकारियों ने थिएटर को खाली करा लिया।
‘मिलवॉकी जर्नल सेंटिनल’ की रिपोर्ट के अनुसार, रिवरसाइड थिएटर से शनिवार की रात के वीडियो में दो सुरक्षा अधिकारी कार्यक्रम के दौरान 78 वर्षीय लाबेले को जाने के लिए कहते दिख रहे हैं। उस वक्त वह एक दर्शक से बात कर रही थीं।
कुछ ही समय बाद, किसी ने घोषणा की कि बम की धमकी के कारण लगभग पूरे थिएटर को खाली कराना पड़ा।
इस बीच मिलवॉकी पुलिस कैप्टन वॉरेन एलन जूनियर ने रविवार तड़के एक बयान में कहा कि के9 इकाइयों ने थिएटर की तलाशी ली लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला है।


Download Android App
Download iOS App



