ब्राजील की स्वास्थ्य नियामक एजेंसी (अनविसा) ने रूस के कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी के आपात इस्तेमाल के लिए दवा कंपनी यूनिवो क्यूमिका का आवेदन खारिज कर दिया है। अनविसा की ओर से जारी बयान के मुताबिक दवा कंपनी ने रुसी प्रत्यक्ष निवेश फंड (आरडीआईएफ) के साथ संयुक्त आवेदन किया था।
निर्धारित और न्यूनतम अहर्ता के अभाव में आवदेन को मंजूरी नहीं दी गयी। बयान में कहा गया है कि वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति संबंधी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी।
इसके अलावा अनविसा के जैविक उत्पादन और ड्रग प्रशासन के सदस्यों के साथ बैठक में अनियमितताओं का पता चला है। बता दें कि यूनिवो क्यूमिका ने ब्राजील में इस माह की शुरुआत में स्पूतनिक वी वैक्सीन का निर्माण भी शुरू कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



