‘चीन का शासन और विश्व विकास’ वैश्विक संवाद वाशिंगटन डीसी में आयोजित

Summary :

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 2 नवंबर को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और अमेरिका में चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘चीन का शासन और विश्व विकास’ वैश्विक संवाद वाशिंगटन, डी.सी. में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शेन हाइश्योंग ने वीडियो के माध्यम से संबोधन दिया, और अमेरिका में स्थित चीनी राजदूत श्ये फेंग ने मुख्य भाषण दिया। अमेरिकी कुह्न फाउंडेशन के अध्यक्ष रॉबर्ट कुह्न और अमेरिकी मित्र रोनाल्ड सकोल्स्की ने भी क्रमशः भाषण दिया। अमेरिका के रणनीतिक समुदाय, व्यापार समुदाय, शिक्षाविदों, मीडिया…

बीजिंग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 2 नवंबर को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और अमेरिका में चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘चीन का शासन और विश्व विकास’ वैश्विक संवाद वाशिंगटन, डी.सी. में आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शेन हाइश्योंग ने वीडियो के माध्यम से संबोधन दिया, और अमेरिका में स्थित चीनी राजदूत श्ये फेंग ने मुख्य भाषण दिया। अमेरिकी कुह्न फाउंडेशन के अध्यक्ष रॉबर्ट कुह्न और अमेरिकी मित्र रोनाल्ड सकोल्स्की ने भी क्रमशः भाषण दिया।

अमेरिका के रणनीतिक समुदाय, व्यापार समुदाय, शिक्षाविदों, मीडिया और विश्वविद्यालय के छात्रों सहित लगभग 100 अतिथियों ने चीन के राष्ट्रीय शासन में सफल अनुभव और विश्व में चीन के योगदान जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। जिससे “चीन का शासन और विश्व विकास” वैश्विक संवाद के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया।

सीएमजी के महानिदेशक शेन हाइश्योंग ने कहा कि आज के चीन को समझने के लिए, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को समझना आवश्यक है। विश्वभर में व्यापक ध्यान आकर्षित करने वाला 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति का पांचवां पूर्ण सत्र पेइचिंग में अभी-अभी समाप्त हुआ है। विश्व के सबसे बड़े, सबसे विविध और सबसे व्यापक अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह के रूप में, चाइना मीडिया ग्रुप, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की विजयी रणनीतियों का प्रभावी ढंग से प्रसार और व्याख्या करना जारी रखेगा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कहानी को आगे बढ़ाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

डीकेपी/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.