ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान ‘गृह युद्ध’ की तरफ बढ़ रहा है और क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ने के साथ आतंकवादी संगठन अल-कायदा संभवत: वापसी करेगा। वह अफगानिस्तान में बचे ब्रिटेन के बाकी सैनिकों की सुरक्षित वापसी के लिए करीब 600 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने के सरकार के फैसले के बारे में ब्रिटेन के मीडिया संस्थानों को जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम गृह युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं।’’ अफगानिस्तान से मई महीने से अमेरिका द्वारा सैनिकों की वापसी का जिक्र करते हुए वालेस ने कहा, ‘‘मुझे इस बात की बहुत चिंता है कि असफल देश इस तरह के लोगों के पनपने के केंद्र बन रहे हैं। निश्चित रूप से मैं चिंतित हूं।
इसलिए मैंने कहा था कि मुझे लगता है कि यह सही समय या फैसला नहीं था।’’ ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि काबुल में ब्रिटिश दूतावास में काम कर रहे कर्मियों की संख्या कम कर दी गयी है और केवल जरूरी सेवाएं दी जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App


