China : कोरोना संकट के बीच चीन का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए क्वारंटीन किया खत्म

Summary :

चीन में कोरोना का कहर जारी है लाखों लोग इसकी चपेट में आ चुकें है कई लाख लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में कोरोना अपनेे पीक पर है। इसके बावजूद चीन कोरोना को लेकर कई ऐसे फैसले ले रहा है जो उसके लिए और भी परेशानी बढ़ा सकता है। चीन में जीरो कोविड पालिसी पर लिए गए फैसले से पहले ही चीन कोरोना की मार झेल रहा है।

हवाई अड्डों और बंदरगाहों को भी खोला गया 
लेकिन इसके बाद भी चीन एसे फैसले ले रहा है।जो उसके लिए नुकसानदायक है। दरअसल चीन आज से विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन को खत्म कर देगा। इसके साथ ही यात्रा और व्यापार के लिए अपने हवाई अड्डों और बंदरगाहों को भी पूरी तरह से खोल देगा। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है।जब देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 
2020 से विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन था जारी 
मार्च 2020 से अब तक सभी विदेशी यात्रियों को सेंट्रलाइज्ड गवर्नमेंट फैसिलिटी में क्वारंटीन से गुजरना पड़ता था। यह इस गर्मी में तीन सप्ताह से घटकर एक सप्ताह और नवंबर में पांच दिन हो गया था। अब इसे पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया गया है। यहां पहले किसी भी देश से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता था। लेकिन आज से ये पाबंदी हटी दी गई है। 
जीरो कोविड पॉलिसी को भी किया था खत्म 
इससे पहले चीन ने लोगों के हंगामे के बीच जीरो कोविड पॉलिसी को भी पूरी तरह से समाप्त कर दिया था। इसके बाद से ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई थी। कोरोना प्रतिबंधों को लेकर यहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। 

Desk Team