बीजिंग : बढ़ते वायु प्रदूषण तथा सड़कों पर वाहनों की भीड़ को देखते हुए चीन अपने यहां पेट्रोल व डीजल कारों की बिक्री पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। चीन के उद्योग उपमंत्री शिन गुओबिन ने सप्ताहांत यहां आटोमोबाइल पर एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन ने जीवाश्म ईंधन से चलने वाली कारों का उत्पादन व बिक्री रोकने की समयसीमा को लेकर अध्ययन शुरू किया है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा वाहन बाजार है।
शिन ने हालांकि इस बारे में कोई समय सीमा तय नहीं की लेकिन कहा कि इन कदमों से इस क्षेत्र के विकास में प्रभावी बदलाव आएंगे। उल्लेखनीय है कि फ्रांस व ब्रिटेन ने पारंपरिक ईंधन पर चलने वाली कारों के उत्पादन व बिक्री पर रोक लगाने की योजनाओं की घोषणा हाल ही में की। बीजिंग व शांगहाए जैसी चीन के प्रमुख शहर वायु प्रदूषण व धुएं पर काबू पाने के लिए नयी कारों की बिक्री पर लगाम लगाने की कई पहलों की घोषण पहले ही कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App


