चीन विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश हैं। देश में बढ़ती जनसख्या को लेकर चीनी सरकार ने एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सश्कत कानून लागू किए थे। लेकिन समय के चलते देश में बुजुर्गों की आबादी सबसे ज्यादा होने लगी तो चीनी सरकार ने कहा- अब आप एक से ज्यादा बच्चे पैदा कर सकते हैं। हालांकि, चीन की कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए अच्छी स्कीम को लाती रहती हैं। इसके मुताबिक जो कर्मचारी तीसरा बच्चा पैदा करेगा उसे लगभग 11.50 लाख रूपए यानि की 90,000 चीनी युआन का इनाम दिया जाएगा और इसके साथ- साथ एक साल की छुट्टी भी दी जाएगी ।
दुसरा बच्चा पैदा होने पर दिए जाएंगे 7 लाख रूपए
तीसरा बच्चा होने पर महिला कर्मचारी को पूरे 1 साल की छुट्टी दी जाएगी ओर पुरूष कर्मचारी को सिर्फ 9 महीने का ही अवकाश दिया जाएगा। लेकिन अगर काम कर रहे कर्मचारी का दूसरा बच्चा है तो कंपनी की तरफ से 60,000 युआन यानि 7 लाख रूपय का नकद ईनाम दिया जाएगा।
2016 में खत्म किया था ‘एक बच्चा नीति’ को
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीन बच्चें पैदा करने की नीति इसलिए शुरू कि गई है क्योंकि चीन में अब सबसे ज्यादा बुजुर्गों की आबादी हैं। यह इसलिए है क्योंकि चीन की जनसख्यां तेजी से बढ़ रही थी इसी को रोकने के लिए 1980 में चीनी सरकार ने एक बच्चा नीति को लागू किया। इस नीति के बाद से जनसख्यां में तेजी से गिरावट देखी गई थी। लेकिन चीन में बढ़ती बुजुर्गों की आबादी से कई तरह से समस्या उत्पन्न होने लगी । हालांकि, इसके बाद से इस नीति को सरकार ने 2016 में खत्म कर दिया।


Download Android App
Download iOS App


