पाकिस्तान और चीन की दोस्ती के चर्चे पूरी दुनिया भर में होती है। पाकिस्तान का चीन ही एकमात्र ऐसा देश है जो उसके भारत के साथ लड़ाई में सहयोग देने में पूरा सहयोग देता है। लेकिन इस बीच चीन और पाकिस्तान को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी। जी हाँ इनकी पक्क्की दोस्ती में अब दरार दिखने को मिलने लगा है। दरअसल, चीन इस वक़्त पाकिस्तान में रह रहे चीनवासियों को लेकर काफी चिंतित नज़र आ रहा है। और इस चिंता करने की वजह भी काफी भयानक है जिसको सुनने के बाद आप भी हैरत में रह जाएंगे। चलिए जानते हैं क्या है वो वजह ?
क्या है पाकिस्तान और चीन के तकरार की असल वजह ?
दोनों देशों के बीच की इस खट्टास की वजह भी वही है जो इनकी दोस्ती की वजह थी। पाकिस्तानी मीडिया की माने तो चीन ने इस वक़्त चीन-पाकिस्तान के आर्थिक गलियारा (CPEC) परियोजना के तहत दी जाने वाली सभी ऊर्जा, जल प्रबंधन और जलवायु जैसे मामलों में पाकिस्तान के प्रस्तावों को मानने से इंकार कर दिया है। चीन के इस फैसले को लेकर अब पाकिस्तान भी एक्शन में आ चुका है।
चीन क्यों है पाकिस्तान से गुस्सा ?
(CPEC) परियोजना के अंदर काम कर रहे चीनी लोगों के ऊपर लगातार पाकिस्तान में वार हो रहे थे। पाकिस्तान चीन के लोगों की सुरक्षा करने में हर बार विफल रहा था। जिसे चीन ने बड़ी ही गंभीरता के साथ लिया है। और यही कारण है की चीन ने (CPEC) परियोजना से खुदको दरकिनार कर लिया। और चीन की नाराज़गी मिटाने के लिए अब पाकिस्तान भी कई कोशिशें कर रहा है , जैसे उसने पहले से सुरक्षा व्यवस्था को अब बढ़ा दी है। साथ ही पाकिस्तान के मंत्री सामी सईद खुद ही बार-बार सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए समय-समय पर दौरा कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



