चीन का एक अजीबों गरीब स्टोर काफी मशहूर हो रहा है। बता दें ये स्टोर चटानों के बिच फसा है जहां पहुंचना बेहद ही मुश्किल है। बता दें चीन में बसा ये स्टोर अपनी अनोखी लोकेशन के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आप जरूर सोच रहे होंगे कि इस सुविधा स्टोर में ऐसा क्या खास है ? चकिए आपको बता देते है कि ये स्टोर एक चट्टान के किनारे 393 फीट की ऊंचाई पर लगभग हवा में टंगा हुआ है। जी, आपने सही पढ़ा।
इसे दुनिया में “सबसे असुविधाजनक” सुविधा स्टोर करार दिया गया
चीन के हुनान प्रांत के शिनिउझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क में एक पहाड़ के किनारे लकड़ी की एक छोटा सी गुमटी टंगी है। इसे पूरी दुनिया में “सबसे असुविधाजनक” सुविधा स्टोर करार दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह उन माउंटेनियर्स को रिफ्रेशमेंट बेचता है जिन्हें चढ़ाई के बीच में ब्रेक की आवश्यकता होती है। तस्वीरें शेयर होने के बाद से इसने कई लोगों का ध्यान खींचा है। ये पोस्ट एक दिन पहले ही शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब सात लाख बार देखा जा चुका है। साथ ही इसको 5 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। कई लोगों ने इस स्टोर पर अपने रिएक्शन शेयर किए हैं।


Download Android App
Download iOS App

