कोरियाई प्रायद्वीप में सेना को बनाए रखने पर सहयोगियों, प्योंगयांग संग चर्चा करेगा अमेरिका

Summary :

NULL

अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने कहा है कि वाशिंगटन कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बरकरार रखने के मामले में अपने सहयोगियों और प्योंगयांग के साथ चर्चा करेगा। मैटिस ने शुक्रवार को पोलैंड के अपने समकक्ष मारियस ब्लैसजैक के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि इस मुद्दे पर वाशिंगटन पहले अन्य सहयोगियों और उसके बाद उत्तर कोरिया के साथ चर्चा करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर उत्तर कोरिया के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका आत्मविश्वास जैसे उपायों के माध्यम से इस मुद्दे से निपटेगा। 1950-1953 के कोरियाई युद्ध के अंत में एक युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद से अमेरिकी सेना दक्षिण कोरिया में ही है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team