गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या में लगतार बढ़ोतरी

Summary :

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इजरायल के सैन्य हमले में गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31,341 हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान तटीय क्षेत्र में 69 फिलिस्तीनी मारे गए और 110 अन्य घायल हो गए। मरने वालों की कुल संख्या 31,341 इसी के साथ 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 31,341 हो गई और 73,134 घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, एम्बुलेंस कर्मचारियों की कमी है, जिस कारण कुछ पीड़ित मलबे में फंसे रहे। 7 अक्टूबर…

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इजरायल के सैन्य हमले में गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31,341 हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान तटीय क्षेत्र में 69 फिलिस्तीनी मारे गए और 110 अन्य घायल हो गए।

मरने वालों की कुल संख्या 31,341

इसी के साथ 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 31,341 हो गई और 73,134 घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, एम्बुलेंस कर्मचारियों की कमी है, जिस कारण कुछ पीड़ित मलबे में फंसे रहे। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया, जो अभी भी जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team