ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बोले- ब्रिटेन कोरोना वायरस को हराएगा

Summary :

अस्पताल से डिस्चार्ज होनो के बाद उन्होंने कहा कि उनका देश कोरोना वायरस को हराएगा। डाउनिंग स्ट्रीट ने उनके संदेश का वीडियो जारी किया। जॉनसन ने कहा,हम कोरोना वायरस को हराएंगे और इसे मिलकर हराएंगे।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। वायरस की चपेट में आने से ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन भी नहीं बच सके थे। बहरहाल, जॉनसन कोरोना के संक्रमण के बाद अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है हालांकि, वे अभी काम पर नहीं लौटेंगे. बता दें, कोरोना से संक्रमित होने के कारण जॉनसन को 6 अप्रैल को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। आईसीयू में तीन दिन बिताने के बाद जॉनसन को वापस सेंट थॉमस अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अस्पताल से डिस्चार्ज होनो के बाद उन्होंने कहा कि उनका देश कोरोना वायरस को हराएगा। डाउनिंग स्ट्रीट ने उनके संदेश का वीडियो जारी किया। जॉनसन ने कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस को हराएंगे और इसे मिलकर हराएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यद्यपि संघर्ष खत्म नहीं हुआ है, लेकिन हम इस राष्ट्रीय लड़ाई में प्रगति कर रहे हैं।’’

बता दें, 26 मार्च को बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 6 अप्रैल को जॉनसन को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. तीन दिन आईसीयू में रहने के बाद उन्हें फिर से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद रविवार को  उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Desk Team