पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 17.31 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 37.2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए। अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में पूरे विश्व में कोरोना के मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 173,197,944 और 3,726,107 हैं।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,362,471 और 597,627 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 28,809,339 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (16,947,062), फ्रांस (5,774,361), तुर्की (5,287,980), रूस (5,067,246), यूके (4,532,802), इटली (4,232,428), अर्जेंटीना (3,955,439), जर्मनी (3,708,782), स्पेन (3,697,981) और कोलंबिया (3,571,067) हैं।
कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 473,404 संख्या के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (346,759), मैक्सिको (228,754), यूके (128,173), इटली (126,523), रूस (121,171) और फ्रांस (110,160) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



