स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा देश के पहले कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के एक दिन बाद श्रीलंका ने चीनी यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा देने की अपनी नीति पर मंगलवार को फिलहाल के लिए रोक लगा दी। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख महामारी विशेषज्ञ सुदत सुरावीरा ने सोमवार को कहा कि 40 साल की एक चीनी महिला वायरस से संक्रमित पाई गई।
संयुक्त राष्ट्र कोरोना वायरस के खिलाफ चीन के प्रयासों की सराहना करता है : एंटोनियो गुटेरेस
उन्होंने बताया, ‘‘हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय महिला की वायरस संक्रमण की जांच की गई थी। उन्हें संक्रामक रोगों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चीनी नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा नीति को निलंबित करने का आदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका चीनी पर्यटकों के लिए एक बड़ा पर्यटन गंतव्य है। अधिकारियों ने बताया कि चीन के यात्रियों को अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिए वीजा के लिए आवेदन देना होगा। चीन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 100 पार कर चुकी है। इससे संक्रमित मामलों की संख्या 4,500 से अधिक हो गई है। चीन से करीब 65 श्रीलंकाई छात्र सोमवार तक लौटे हैं। पिछले तीन दिनों में कुल 204 छात्रों को वहां से निकाल कर लाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



