कोरोना वायरस : जर्मनी में फंसे शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथ आनंद

Summary :

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए। देश भर के खेल आयोजनों को रद्द या स्थगित कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए। देश भर के खेल आयोजनों  को रद्द या स्थगित कर दिया गया है। भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद जो पांच बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। उन्हें सोमवार (16 मार्च) को भारत वापस लौटना था। लेकिन तमाम तरह की पाबंदियों और मुश्किल हालात को देखते हुए उन्हें जर्मनी में ही रुकना पड़ा है। 

सेना ने संसदीय समिति से कहा – कोरोना वायरस से सैनिकों की सुरक्षा के लिए एहतियात बरती जा रही है

विश्वनाथ आनंद फरवरी से जर्मनी में है। और अब उन्हें सेल्फ-आइसोलेशन में भेजा गया है। उन्होंने बतया “यह मेरे लिए बहुत ही असामान्य अनुभव है। मेरी जिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ और कई अन्य लोगों के साथ भी कि मुझे खुद को अलग-थलग करने के लिए मजबूर होना पड़ा”। 
गौरतलब है कि विश्व के लगभग 116 देश कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वायरस से संक्रमित 5,947 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 156,573 लोग इससे संक्रमित हैं। 

Desk Team