राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17660 हो गयी है। बोरेली ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 250 लोगों की मौत हो गयी है. मरने वालों में अधिकतर 80 से 90 वर्ष आयु वर्ग के हैं।
कोरोना वायरस को लेकर Trump का बड़ा एक्शन, US में इमरजेंसी लागू
कोरोना वायरस से संक्रमित 1045 लोगों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इटली का उत्तरी लोम्बार्डी प्रांत इससे सर्वाधिक प्रभावित है जहां सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तरी और केन्द्रीय क्षेत्रों में यात्रा संबंधी प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।
कोरोना वायरस (कोविड-19) से मोडेना, पर्मा, पियासेंत्रा, रेडियो एमिलिया, राम ने, पेसारो और उरबिनो, एलेसेंड्रा, एस्टी, नोवारा, वर्बानो क्यूसियो ओस्सोला, वर्सेली, पादुआ, ट्रेविसो और वेनिस आदि सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हैं।


Download Android App
Download iOS App


