बहराइच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को भारत नेपाल सीमा के पास रूपईडीहा में, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोडों रूपये मूल्य की करीब 15 किलो चरस बरामद कर तीन नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने गुरुवार को बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, लखनऊ की टीम से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को रूपईडीहा सीमा पर संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान दो नेपाली तस्करों लक्ष्मन बाथा तथा विशाल बाथा के कब्जे से करोड़ों रूपये कीमत की 11.300 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि एसएसबी के साथ पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान बुधवार को ही रूपईडीहा सीमा पर एक अन्य नेपाली तस्कर के कब्जे से साढ़े तीन (3.5) किलोग्राम चरस की खेप बरामद हुयी है।
पकड़े गए नेपाली तस्कर दीप रोशन ने पूछताछ में बताया कि बरामद हुई चरस को वह नेपाल से दिल्ली ले जा रहा था जिसकी आपूर्ति दिल्ली के आनन्द विहार इलाके में की जानी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रूपईडीहा थाने में तस्करी तथा नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पकड़े गए तीनों तस्करों को जेल भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



