कश्मीर में जनसांख्यिकीय बदलाव मंजूर नहीं : पाकिस्तान

Summary :

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत कश्मीर विवाद पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए तैयार नहीं है और न ही मामले में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को मान रहा है।

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत कश्मीर मुद्दे पर न तो मध्यस्थता के लिए तैयार है और न ही वार्ता के लिए। उसने साथ ही कहा है कि कश्मीर में किसी भी तरह का जनसांख्यिकीय बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत कश्मीर विवाद पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए तैयार नहीं है और न ही मामले में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को मान रहा है। 
उन्होंने कहा कि ‘कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है और यहां किसी भी तरह का जनसांख्यिकीय बदलाव न तो पाकिस्तान को मंजूर है और न ही कश्मीर की अवाम को। हम ऐसे किसी भी बदलाव को रोकने के लिए प्रयास करेंगे।’ उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि ‘भारत के कब्जे वाले कश्मीर’ में ‘हालात चिंताजनक हैं और सरकार के इशारे पर दमन चक्र चलाया जा रहा है।’ 

Desk Team