अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई को शुक्रवार को ‘संभल कर बात करने’ की नसीहत दी। ईरान की राजधानी तेहरान में खामनेई की टिप्पणी के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, “ईरान के तथाकथित ‘सर्वोच्च नेता’ जो अब उतने सर्वोच्च नहीं रह गए हैं, उन्होंने अमेरिका और यूरोप के बारे में कुछ खराब बातें कही है।”
ट्रंप ने कहा कि खामनेई ने जो अपने भाषण में बोला वह उनकी भूल है। दरअसल खामनेई ने अपने भाषण में अमेरिका को ‘बुरा’ और ब्रिटेन, फ्रांस तथा जर्मनी को ‘अमेरिका का प्यादा’ बताते हुए ट्रंप पर हमला बोला था। ट्रंप ने ट्वीट किया, “उनकी अर्थव्यवस्था चरमरा रही है और उनकी बातों से जनता परेशान है। उन्हें बोलते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए।”



Download Android App
Download iOS App


