Donald Trump Airport Rename: अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा जाएगा। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने सोमवार को एक बिल पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अब पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किया जा रहा है।
Donald Trump Airport Rename: 1 जुलाई से लागू होगा नया नाम
CBS न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक बिल साइन किया, जिसके बाद इस एयरपोर्ट का नाम बदला जाएगा। ये नया नाम 1 जुलाई से लागू होगा। एरिक ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें इसमें छोटा सा योगदान देने पर गर्व है। उन्होंने इसके लिए कई नेताओं और अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।
Florida Airport Rename Trump: नाम बदलने से डोनाल्ड ट्रंप को क्या फायदा होगा?

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA), अमेरिका में एयरपोर्ट संचालन पर नजर रखने वाली प्रमुख संस्था हैं। इन्होंने साफ कहा है कि एयरपोर्ट का नाम बदलना स्थानीय स्तर का फैसला होता है और इसमें उनकी सीधी मंजूरी नहीं होती। लेकिन नाम बदलने के बाद FAA को ऑफिशियल अपडेट भेजा जाता है। उन्हें सभी एयर ट्रैफिक सिस्टम, मैप्स और डेटाबेस में नाम अपडेट करना होता है। कंपनी ने साफ तौर पर ये भी कहा है कि नाम बदलने से डोनाल्ड ट्रंप या उनके परिवार को कोई आर्थिक फायदा नहीं होगा और वे इससे कोई पैसा नहीं लेंगे।
हालांकि, आमतौर पर एयरपोर्ट का कोड (IATA/ICAO) नहीं बदला जाता है। इसे बदलना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि इससे इंटरनेशनल एविएशन सिस्टम प्रभावित होता है। फ्लोरिडा एयरपोर्ट का कोड भी बदला जा रहा है। अमेरिकी सांसद ब्रायन मस्ट ने एयरपोर्ट का तीन अक्षरों वाला कोड PBI से बदलकर DJT करने का प्रस्ताव भी रखा है, जो ट्रम्प के नाम के शुरुआती अक्षर हैं।
Trump Sign on American Currency: अमेरिका की करेंसी पर ट्रंप के साइन
अमेरिका में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि इस साल अमेरिकी डॉलर पर डोनाल्ड ट्रंप के साइन होने वाला है। ऐसा पहली बार होगा जब मौजूदा राष्ट्रपति के नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखा जाएगा और इसके अलावा अमेरिकी करेंसी पर उनका साइन होगा। जानकारी के अनुसार, ये नई करेंसी देश की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर जारी किए जाएंगे। इस बदलाव को बहुत खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘भारत की तरह हमें भी छूट दो’, मिडिल ईस्ट लड़ाई के बीच Trump के आगे हाथ फैलाया बांग्लादेश


Download Android App
Download iOS App




