“मैं न होता तो शहबाज़ समेत 3.5 करोड़ पाकिस्तानी नहीं बचते”, Operation Sindoor पर Trump का चौंकाने वाला बयान

Summary :

Donald Trump on Operation Sindoor: डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध समेत कई युद्धों को रोका। अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाकर उन्होंने 3.5 करोड़ लोगों की जान बचाई। ट्रंप के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के करोड़ों लोग मारे जा सकते थे। India US relations: ट्रंप ने कराया सीजफायर? बता दें कि डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि साल 2025 में भारत-पाकिस्तान…

Donald Trump on Operation Sindoor: डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध समेत कई युद्धों को रोका। अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रुकवाकर उन्होंने 3.5 करोड़ लोगों की जान बचाई। ट्रंप के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के करोड़ों लोग मारे जा सकते थे।

India US relations: ट्रंप ने कराया सीजफायर?

बता दें कि डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि साल 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के दौरान ट्रंप की ने पाक पीएम शहबाज शरीफ की जान बचाई थी। ट्रंप ने आगे कहा कि अगर उन्होंने सीजफायर नहीं कराया होता तो स्थिति और खराब हो सकती थी। उनका दावा है कि उस दौरान हालात परमाणु टकराव की तरफ बढ़ रहे थे।

उनकी बातचीत से 3.5 करोड़ लोगों की जान बची। मालूम हो कि ट्रंप एक बार नहीं कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत के पीएम मोदी और पाक पीएम शहबाज शरीफ से फोन पर बातचीत कर दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया था। हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज कर दिया है। भारत की मोदी सरकार ने साफ़ कहा है कि ट्रंप के कारण से उन्होंने सीजफायर नहीं किया है।

Donald Trump News: 2025 में ट्रंप ने लगाया था 200% टैरिफ (Donald Trump on Operation Sindoor)

बताते चले कि डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने पिछली गर्मियों में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान दोनों ही देशों पर 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने लड़ाई नहीं रोकी तो टैरिफ देना होगा। उनकी इस धमकी के बाद दो न्यूक्लियर हथियारों वाले पड़ोसी देशों के बीच युद्ध रूक गया।

यह भी पढ़ें –ट्रम्प टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट में धूल चटाने के बाद, अब नील कत्याल 133 अरब डॉलर भी वापस करवाएंगे? आइए जानते हैं कहां आ सकती है अड़चन

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।