संदेश भेजने वाली विश्व प्रसिद्ध सेवा व्हाट्सअप आज सुबह कुछ समय के लिए तकनीकी खामी के कारण बंद रहने के बाद फिर सामान्य हो गयी। व्हाट्सअप सेवा सुबह स्वत: क्रैश हो गई और अनेक देशों में लोगों को संदेश भेजने के लिए दूसरे साधनों का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ा ।
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सअप में सुबह से ही कुछ दिक्क्तें आ रहीं थी और भारत, आयरलैंड, रूस, मलेशिया, चेक गणराज्य, इजरायल, स्पेन, केन्या, तुर्की, इटली, मिह्म तथा सर्बिया में इस सेवा का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भारत, सिंगापुर, मोजाम्बिक, वियतनाम और इराक में भी इस सेवा के चरमराने की रिपोर्ट हैं। व्हाट्सअप के आधिकारिक ट्विटर चैनलों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



