कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का कहर विश्व के अधिकतर देशों में फैल चुका है। इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश के रूप में अमेरिका सामने आया है। अमेरिका में लगातार तीसरे दिन 24 घंटे की अवधि के भीतर कोरोना वायरस के कारण 2,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी।
दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले अमेरिका में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। देश में इस संक्रमण के कारण गुरुवार को 2,053 लोगों की मौत हुई और उससे पहले बुधवार को 2,502 और मंगलवार को 2,207 लोगों ने इस संक्रमण के कारण जान गंवाई।
महाशक्तिशाली देश अमेरिका में कोरोना का कहर लगातार बरकरार है। देश में मृतकों का आंकड़ा कम नाम नहीं ले रहा है और संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बाल्टीमोर स्थित विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 से अब तक कम से कम 63,861 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर चुका है। अमेरिका में एक लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।
कोविड-19 : देश में अब तक 1147 लोगों ने गंवाई जान, संक्रमितों का आंकड़ा 35000 के पार
अमेरिका का न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के तीन लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 22 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि छह हजार से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। सीएसएसई के मुताबिक इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे प्रांत हैं जहां अब तक कोविड-19 के 40 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



