तुर्की में शुक्रवार को एक कोयला खदान में विस्फोट होने के बाद दर्जनों खनिक उसमें फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुल 49 लोग अब भी फंसे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कम से कम 14 अन्य को बचा लिया गया है। विस्फोट बार्टिन प्रांत के अमसारा शहर की एक खदान में हुआ। धमाके का कारण पता लगाया जा रहा है।
तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने कहा कि कई बचाव टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
बार्टिन प्रांत के गवर्नर ने नुर्ताक अरसलान ने कहा कि खदान में कुल 49 लोग अब भी फंसे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App


