अफगानिस्तान की राजधानी में रविवार को एक मस्जिद के प्रवेश स्थल को निशाना बनाकर किए गए धमाके में कई नागरिकों की मौत हुई है। तालिबान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। काबुल की ईदगाह मस्जिद को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया, जहां तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां की स्मृति में प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा था।
हमले की नहीं ली किसी ने जिम्मेदारी-
इस हमले के लिये किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अगस्त के मध्य में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह द्वारा किए जाने वाले हमलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दोनों चरमपंथी समूहों के बीच संघर्ष और गहराने की संभावना बढ़ गई है।
आईएस पूर्वी प्रांत नंगरहार में दबदबा रखता है और तालिबान को दुश्मन मानता है। इसने उसके खिलाफ कई हमलों का दावा किया है, जिसमें प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में कई हत्याएं शामिल हैं। काबुल में हमले अब तक बेहद दुर्लभ माने जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App


