विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके सर्बियाई समकक्ष निकोला सेलाकोविक के बीच ‘सार्थक’ बातचीत के दौरान भारत और सर्बिया आर्थिक जुड़ाव को गहरा करने पर सहमत हुए।
सर्बिया के विदेश मंत्री आज सुबह दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सर्बियाई विदेश मंत्री निकोला सेलाकोविक के साथ उपयोगी चर्चा हुई। वैश्विक राजनीति में हमारे मजबूत राजनीतिक संबंध और स्वतंत्र रुख की पुष्टि की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दीर्घकालिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर हम सहमत हुए, खासकर आर्थिक क्षेत्र में।’’
सेलाकोविक दोहा के लिए रवाना होने से पहले सोमवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



