इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने दावा किया है कि उनके देश में आतंकवादियों का सुरक्षित पनाहगाह नहीं है और अफगानिस्तान में नाकामी के लिए अमेरिका को इस्लामाबाद पर दोष मढ़ना बंद करने को कहा। जनरल बाजवा ने अमेरिकी नेतृत्व को इसकी बजाए युद्धग्रस्त देश में अपनी नाकामियों के लिए कारण की पड़ताल करने को कहा । ‘डॉन’ अखबार के मुताबिक, तीन दिवसीय म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कल सेना प्रमुख ने अपने देश की सरजमीं पर आतंकी पनाहगाहों की मौजूदगी से साफ इंकार किया और सीमा पार से अनाधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया ।
इस सम्मेलन में सेना प्रमुखों और असैन्य नेताओं ने दुनिया में मौजूद सुरक्षा खतरों पर चर्चा की । जनरल बाजवा ने कहा कि अफगानिस्तान की जमीन पर आतंकी ठिकानों से पाकिस्तान पर हमला हो रहा है । उन्होंने पाकिस्तान में रह रहे 27 लाख अफगान शरणार्थियों की वापसी की जरूरत को भी रेखांकित किया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



