गुआनाजुआटो के एक बार में रविवार को एक बंदूकधारी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अभियोजकों ने कहा कि जराल डेल प्रोग्रेसो शहर के निकट स्थित बार में गोलियों से छलनी शव मिले।
.jpg)
यह इलाका मिकोआकैन राज्य की सीमा के निकट है और यही जालिस्को गिरोह के लिए घुसपैठ का स्थल है जो गुआनाजुआटो में आना चाहता है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मृतकों में जो चार महिलाएं हैं वो संभवत: बार में काम करती थीं। इस हमले के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है हालांकि इसे अंजाम देने के पीछे मादक पदार्थ से जुड़े गिरोहों का हाथ होने के संकेत मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App



