बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान नयी दिल्ली और ढाका के बीच कम से कम पांच सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
मोदी बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह और इसके संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती समारोह में शामिल होने शुक्रवार को ढाका पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी 26 से 27 मार्च तक की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे।
कोविड-19 महामारी के बाद से मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है।
बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमेन ने कहा कि एमओयू की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है, लेकिन कम से कम पांच एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



