विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से उनके आधिकारिक आवास पर गुरुवार यानी आज मुलाकात की। जयशंकर ने शीतल निवास में भंडारी से मुलाकात के बाद ट्वीट किया,‘‘राष्ट्रपति श्रीमती बिद्या देवी भंडारी से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

गौरतलब है कि बुधवार को जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली के साथ ‘सार्थक बातचीत’ की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान की। दोनों नेताओं ने नेपाल भारत संयुक्त आयोग की पांचवी बैठक की सह अध्यक्षता भी की।


Download Android App
Download iOS App



