एथेंस: यूनान के पूर्व प्रधानमंत्री लुकास पापाडेमोस कार में विस्फोट होने की वजह से घायल होग गये। पापाडेमोस की कार में पार्सल बम रखा था जिसमें ब्लास्ट के कारण उनके साथ कार में बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गये। ब्लास्ट के बाद तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पापाडेमोस की स्थिति खतरे से बाहर है।
सूत्रों ने बताया कि उनके सीने और पेट में हलके चोट के निशान है जबकि दाहिने पैर में लगी चोट गहरी है जिसका इलाज किया जा रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब पापाडेमोस ने अपनी चलती कार में एक पैकट खोलने की कोशिश कर रहे थे। उनके सीने और पेट में चोट लगी है।
पापाडेमोस को एक राजनीतिज्ञ से ज्यादा टेक्नोक्रेट थे जो यूनान कर्ज संकट के दौरान सोशलिस्ट और कांजरवेटिव्स गठबंधन की सहयोग से दिसंबर 2011 से मई 2012 के बीच के देश के कार्यवाहक प्रधान मंत्री थे। 69 वर्षीय पापाडेमोस 1994 से 2002 तक देश के सेंट्रल बैंक के प्रमुख और 2002 से 2010 तक यूरोपीय सेंट्रल बैंक के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App





