वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। बुश के परिवार ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी। उनके बेटे एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रवक्ता जिम मैकग्रैथ ने एक बयान में कहा, ‘‘जेब, नील, मार्विन, डोरो और मैं यह घोषणा करते हुए काफी दुखी हैं कि 94 वर्ष के सराहनीय जीवन के बाद हमारे प्रिय पिता का निधन हो गया।”
जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रवक्ता ने उनका यह बयान ट्विटर पर जारी किया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश एक सदचरित्र व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ पिता थे। बता दें कि 12 जून, 1924 को जन्मे बुश 1989 से 1993 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे।
राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले बुश ने 1981 से 1989 तक अमेरिका के 43वें वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्य किया। उनकी पत्नी बारबरा की मृत्यु इस साल 17 अप्रैल को हुई थी। उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हालांकि, बुश पार्किं सन बीमारी से पीड़ित थे, जिस वजह से वह बीते कुछ सालों में व्हीलचेयर या मोटोराइज्ड स्कूटर का इस्तेमाल करते थे। वह बीते कुछ महीनों से अस्पताल में बार-बार भर्ती भी हो रहे थे। अप्रैल में उनकी पत्नी के निधन के एक दिन बाद उनके खून में फैले संक्रमण का इलाज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App




