रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी जंग चल रही है। तो दूसरी तरफ फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा है कि देश के सुरक्षा हितों के खिलाफ गतिविधि के कारण रूस के कई राजनयिकों को फ्रांस से बाहर निकालने का निर्णय लिया गया है। मंत्रालय ने इस संबंध में वक्तव्य जारी किया है। मंत्रालय ने हालांकि यह नहीं बताया है कि रूस के कितने राजनयिकों को देश से बाहर निकाला जायेगा।
बूचा पर रूस के हमले को बर्दाश्त के बाहर करार दिया है
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूक्रेन के शहर बूचा पर रूस के हमले को बर्दाश्त के बाहर करार दिया है और उनके इसी बयान के बाद रूस के राजनयिकों को देश से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। कीव से 60 किलोमीटर दूर बूचा शहर पर किये गये रूस के हमले के बाद वहां के मेयर ने बताया कि शहर में एक ही जगह पर 300 लाशें दफन मिली हैं। इसी के बाद रूस की चौतरफा निंदा शुरू हो गयी।
जर्मनी ने भी सोमवार को रूस के कई रायनयिकों को देश से बाहर कर दिया और लिथुआनिया ने भी रूस के राजदूत को यूक्रेन पर हमले के विरोध में देश से बाहर कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



