हमास और इजराइल के संघर्ष युद्ध में अब बहुत से मासूमो को अपनी जिंदगी से हाथ धोने पड़े। अफसोस होता है ऐसे में भी बहुत से लोग आंतकवादी संगठनो की वकालत करते नज़र आते है। कहते है भयंकर युद्ध से भी भयावह वो सन्नाटा होता है जो युद्ध के बाद का होता है। कुछ लोगो को हमास ने सिर्फ इस लिए मारा क्योंकि वो इजराइल के नागरिक थे। फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मेक्रोन एक दिवसीय दौरे पर है।
फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर तेल अवीव पहुंचे, इस दौरान वह 7 अक्टूबर के हमास हमले में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के साथ-साथ बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। इज़राइल में, उनका प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग और रक्षा मंत्री याओव गैलेंट के साथ-साथ विपक्षी नेताओं यायर लैपिड और बेनी गैंट्ज़ के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है। मैक्रों रामल्ला भी जाएंगे, जहां वह फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
युद्धग्रस्त देश का दौरा करने वाले नवीनतम विश्व नेता
राष्ट्रपति ने एकजुटता व्यक्त करने और दो-राज्य समाधान पर चर्चा करने की योजना बनाई है। उग्र संघर्ष के बीच मैक्रॉन युद्धग्रस्त देश का दौरा करने वाले नवीनतम विश्व नेता बन गए। 7 अक्टूबर के हमले के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बााइडेन, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक और डच प्रधान मंत्री मार्क रुटे ने देश की यात्रा की है।


Download Android App
Download iOS App



