रोम में चल रहे G-20 सम्मेलन में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ‘जोको विडोडो’ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मजबूत करने पर भी बात की।
अगले वर्ष इंडोनेशिया G-20 बैठक का अध्यक्ष
भारतीय विेदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मोदी ने अगले साल जी20 की अध्यक्षता के लिए इंडोनेशिया को बधाई दी और राष्ट्रपति विडोडो को ट्रोइका के हिस्से के रूप में देश के साथ मिलकर काम करने के लिए भारत की तत्परता का आश्वासन दिया।
दोनों नेताओं ने एक दूसरे की सराहना की
अपनी मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के हालिया पाठ्यक्रम पर चर्चा की और कोरोना महामारी के दौरान एक-दूसरे के दृढ़ समर्थन की सराहना की और महामारी से उबरने के लिए सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने भारत-प्रशांत सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया।
जलवायु वित्त प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन पर भी हुई चर्चा
विदेश मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा है कि, जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने, विशेष रूप से जलवायु वित्त प्रतिबद्धताओं के कार्यान्वयन की आवश्यकता पर भी दोनो देशों ने चर्चा की है । दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मजबूत करने और लोगों से लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा बातचीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध किया।


Download Android App
Download iOS App


