लड़कियां और महिलाएं पुरुषों की गैरमौजूदगी वाली कक्षाओं में पढ़ सकेंगी, तालिबान सरकार ने दी अनुमति

Summary :

नयी तालिबान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि महिलाएं स्नातकोत्तर स्तर सहित सभी स्तर के विश्वविद्यालयों में पढ़ सकती हैं लेकिन कक्षाएं लैंगिक आधार पर विभाजित होनी चाहिए और इस्लामी पोशाक पहनना अनिवार्य होगा।

नयी तालिबान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि महिलाएं स्नातकोत्तर स्तर सहित सभी स्तर के विश्वविद्यालयों में पढ़ सकती हैं लेकिन कक्षाएं लैंगिक आधार पर विभाजित होनी चाहिए और इस्लामी पोशाक पहनना अनिवार्य होगा।
मंत्री, अब्दुल बकी हक्कानी ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में इन नयी नीतियों की रूपरेखा पेश की। इससे कुछ दिन पहले ही अफगानिस्तान के नये शासकों ने पूर्ण तालिबान सरकार के गठन की घोषणा की जिसमें एक भी महिला शामिल नहीं है।
हक्कानी ने कहा कि विश्वविद्यालय की महिला विद्यार्थियों को हिजाब पहनना होगा लेकिन इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि इसका मतलब केवल सिर पर स्कार्फ पहनना है या इसमें चेहरा ढकना भी अनिवार्य होगा।
अफगान महिलाओं ने काबुल की सड़कों पर निकाली रैली
काबुल में तालिबान विरोधी रैली में मार्च कर रही महिला प्रदर्शनकारियों पर कोड़े बरसाने और हाथापाई करने जैसी घटनाओं के बाद तालिबान द्वारा शहर में सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। इस बीच अब नकाबपोश महिलाओं ने तालिबान शासन के समर्थन में सड़कों पर उतरकर रैली निकाली है।
लगभग 300 महिलाओं ने काबुल की सड़कों पर हिजाब और बुर्के के साथ मार्च किया और बाद में वह काबुल विश्वविद्यालय के व्याख्यान कक्ष में बैठ गईं और उन्होंने तालिबान नेतृत्व के साथ अपना समर्थन जताया।महिलाएं अपने साथ तालिबान के झंडे ले जा रही थीं, जबकि वक्ताओं ने पश्चिम की आलोचना की, जिसे उन्होंने अफगानिस्तान पर अवैध आक्रमण कहा।महिलाओं के नेतृत्व वाली तालिबान विरोधी विरोध रैली की तुलना में, जहां प्रतिभागियों और यहां तक कि पत्रकारों को तालिबान सुरक्षा कर्मियों द्वारा अवरुद्ध, रोका और हमला किया गया था; तालिबान ने इस विशेष तालिबान समर्थक रैली की कड़ी सुरक्षा की।

Desk Team