अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले रोजाना सामने आ रहे है। अमेरिका में इसके संक्रमण से 89 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। और अब तक 14 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 89 हजार को पार कर 89,550 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 14 लाख का आंकड़ पार कर 14,86,375 हो गयी है।
आर्थिक पैकेज : 5वीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा ऐलान, 40 हजार करोड़ बढ़ाया गया मनरेगा का बजट
अमेरिका में ढाई लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। अमेरिका का न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 10 हजार से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा मिशीगन, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया, लूजियाना और पेंसिल्वेनिया जैसे प्रांत भी कोविड-19 का प्रकोप झेल रहे हैं। इन सभी प्रांतों में कोरोना से दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App


